Territorial Army Bharti Rally 2024: टेरिटोरियल आर्मी भर्ती रैली सोल्जर, क्लर्क, जीडी, ट्रेड्समैन पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, राज्यवार शेड्यूल देखें

Territorial Army Bharti Rally 2024 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है इस भर्ती के तहत विभिन्न बटालियन और यूनिट्स में भर्ती की जाएगी।

यह रैली भारत के सभी राज्यों में आयोजित की जा रही है, जिसका राज्यवार शेड्यूल जारी कर दिया गया है इस लेख में हम Territorial Army Bharti Rally 2024 के महत्वपूर्ण तिथियों, स्थान, और भर्ती प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे यह अधिसूचना 12-18 अक्टूबर 2024 के रोज़गार समाचार में प्रकाशित की गई है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ और स्थान

नीचे दिए गए तालिका में Territorial Army Bharti Rally 2024 के स्थान और तिथियाँ दी गई हैं:

स्थानभर्ती तिथिराज्य/केंद्र शासित प्रदेश/जिलें
माधोपुर (पंजाब)10-24 नवंबर 2024लद्दाख, जम्मू & कश्मीर, पठानकोट
लुधियाना (पंजाब)10-24 नवंबर 2024पंजाब (SAS नगर और पठानकोट को छोड़कर)
कालका (हरियाणा)28 नवंबर-12 दिसंबर 2024हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, पंचकुला, SAS नगर
नई दिल्ली28 नवंबर-12 दिसंबर 2024दिल्ली, हरियाणा (पंचकुला को छोड़कर)
पिथौरागढ़ (उत्तराखंड)12-27 नवंबर 2024ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड
दानापुर (बिहार)12-27 नवंबर 2024ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड
कोल्हापुर (महाराष्ट्र)4-16 नवंबर 2024महाराष्ट्र, तेलंगाना, गुजरात, गोवा, पुदुचेरी, दादर और नागर हवेली, दमन और दीव, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक
कोयंबटूर (तमिलनाडु)4-16 नवंबर 2024-उपरोक्त समान-
बेलगावी (कर्नाटक)4-16 नवंबर 2024-उपरोक्त समान-
देवलाली (महाराष्ट्र)4-16 नवंबर 2024-उपरोक्त समान-
श्री विजयपुरम (अंडमान एवं निकोबार)4-16 नवंबर 2024पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार, पूर्वोत्तर राज्य

आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता

आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए आयु की गणना भर्ती रैली की तिथि के आधार पर की जाएगी।

पदों के अनुसार शैक्षिक योग्यता और रिक्तियाँ:

पद का नामरिक्तियाँयोग्यता
सैनिक (GD)2500+10वीं पास 45% अंकों के साथ
सैनिक (क्लर्क)50+12वीं पास 60% अंकों के साथ
ट्रेड्समैन (10वीं पास)300+10वीं पास
ट्रेड्समैन (8वीं पास)300+8वीं पास

चयन प्रक्रिया

Territorial Army Bharti Rally 2024 की चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूरी होगी:

  1. शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
  3. लिखित परीक्षा
  4. ट्रेड टेस्ट (पद की आवश्यकता के अनुसार)
  5. दस्तावेज़ सत्यापन
  6. चिकित्सा परीक्षण

भर्ती रैली में भाग लेने के लिए प्रक्रिया

उम्मीदवारों को Territorial Army Bharti Rally 2024 के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है उम्मीदवारों को केवल राज्यवार निर्धारित भर्ती रैली स्थान पर उपस्थित होना होगा भर्ती स्थल पर पहुँचने से पहले उम्मीदवारों को अपनी पात्रता की जांच करना आवश्यक है।

Territorial Army Bharti Rally 2024 Check

टेरिटोरियल आर्मी भर्ती रैली अधिसूचना (पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़)अधिसूचना

टेरिटोरियल आर्मी भर्ती रैली अधिसूचना (राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, गुजरात, गोवा, पुडुचेरी, दादरा नगर हवेली, दमन और दीव, लक्षद्वीप)अधिसूचना

टेरिटोरियल आर्मी भर्ती रैली अधिसूचना (पश्चिम बंगाल, उत्तर-पूर्व राज्य)अधिसूचना

टेरिटोरियल आर्मी भर्ती रैली अधिसूचना (ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड)अधिसूचना

टेरिटोरियल आर्मी (TA) आधिकारिक वेबसाइटटेरिटोरियल आर्मी

Leave a Comment

Join WhatsApp Group